Friday 28-08-2026

शम्मी कपूर के सदाबहार गीतों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Thursday Aug 27 2026
  • / 15 Read

शम्मी कपूर के सदाबहार गीतों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि style="text-align: Justify; line-height: 1.5;"

‘ओ मांझी रे’ मंच की विशेष संगीत संध्या में स्थानीय कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सिवनी मालवा। देवकृपा, सिवनी मालवा में ‘ओ मांझी रे’ मंच द्वारा हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता स्व. शम्मी कपूर की स्मृति में विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने शम्मी कपूर पर फिल्माए गए एक से बढ़कर एक लोकप्रिय और सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम से जुड़ी हरीश मांझी ने बताया कि स्व. शम्मी कपूर की पुण्यतिथि 14 अगस्त को थी, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के चलते उस समय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। इसी क्रम में ‘ओ मांझी रे’ मंच द्वारा आज देवकृपा में इस विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तन्मय यादव का विशेष योगदान रहा। संगीत संध्या में सूरज तलरेजा, कमल सिंह राजपूत, अनुजा आचार्य, रक्षा श्रीवास्तव, मेघा शुक्ला, आनंद मोहन शुक्ला, वासुदेव सेन, तन्मय यादव, अतुल मंडलोई, कंचन बनौधा एवं हरीश मांझी सहित स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शम्मी कपूर के लोकप्रिय गीतों ने उपस्थित दर्शकों को उनके स्वर्णिम दौर की यादों से जोड़ दिया और माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कंचन बनौधा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सतीश यादव ने किया। आयोजन की सफलता में सुजाता यादव एवं सतीश यादव का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए आयोजकों ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Facebook Page





enarmadapath.com All rights reserved @ 2024 to