Sunday 30-08-2026

बुदनी में The Fern Hotels & Resorts बनकर हुई तैयार, Crescent The Fern Budni में आयोजित हुई पत्रकारवार्ता

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Saturday Aug 29 2026
  • / 15 Read

बुदनी में The Fern Hotels & Resorts बनकर हुई तैयार, Crescent The Fern Budni में आयोजित हुई पत्रकारवार्ता style="text-align: Justify; line-height: 1.5;"

बुदनी। The Fern Hotels & Resorts ने मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए बुदनी स्थित Crescent The Fern Budni, Series by Marriott होटल में पत्रकारवार्ता आयोजित की। इस दौरान होटल प्रबंधन ने होटल की सुविधाओं, प्राकृतिक वातावरण और मेहमानों को उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी। पत्रकारवार्ता की शुरुआत  दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

पत्रकारवार्ता में बताया गया कि The Fern Hotels & Resorts के उत्तर और मध्य भारत में वर्तमान में 19 होटल संचालित कर रही है, जिनमें भोपाल के दो होटल भी शामिल हैं। बुदनी में स्थापित Crescent The Fern Budni को क्षेत्र में पर्यटन और आतिथ्य के नए केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। होटल की खासियत इसका प्राकृतिक वातावरण है, जहां ठहरने वाले मेहमानों को फॉरेस्ट और माउंटेन व्यू के मनमोहक दृश्यों का आनंद लेने का अवसर मिलता है।

भोपाल से 79 किमी की दूरी पर स्थित

Crescent The Fern Budni का संचालन Crescent Resorts Budni Private Limited द्वारा किया जा रहा है। होटल के निदेशक अखिलेश राय और अंशय राय हैं। होटल की लोकेशन को भी इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल किया गया है। यह होटल भोपाल एयरपोर्ट से लगभग 79 किलोमीटर, बुधनी रेलवे स्टेशन से करीब 6.2 किलोमीटर और बुधनी बस स्टैंड से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित होने के कारण होटल को पर्यटन, पारिवारिक यात्राओं, कॉर्पोरेट कार्यक्रमों और अवकाश बिताने वाले मेहमानों के लिए उपयुक्त बताया गया।

82 कमरे और सुइट, पांच कैटेगरी में विभाजित

होटल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कुल 82 कमरे और सुइटस उपलब्ध हैं। इन्हें मेहमानों की अलग-अलग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पांच कैटेगरी में विभाजित किया गया है। होटल प्रबंधन के अनुसार कमरों को इस तरह तैयार किया गया है कि मेहमानों को आरामदायक ठहरने के साथ प्राकृतिक वातावरण का भी बेहतर अनुभव मिल सके।

होटल परिसर में दो रेस्टोरेंट, दो स्विमिंग पूल और बैंक्वेट हॉल सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से होटल में ठहरने वाले मेहमानों के साथ-साथ सामाजिक और कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

प्रकृति के बीच बेहतर आतिथ्य देने का उद्देश्य

Crescent Resort Budni Private Limited के निदेशक अखिलेश राय और अंशय राय The Fern Hotels & Resorts के साथ साझेदारी कर Crescent The Fern Budni, Series by Marriott को प्रस्तुत करते हुए वे अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि होटल स्थापित करने के पीछे उद्देश्य ऐसा गंतव्य विकसित करना था, जहां मेहमान प्रकृति के बीच आराम करने के साथ-साथ सोच-समझकर तैयार किए गए अनुभव और आत्मीय आतिथ्य का आनंद ले सकें। मध्य प्रदेश के हृदय में स्थित यह होटल प्रकृति, आराम और बेहतर आतिथ्य की तलाश करने वाले यात्रियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनेगा। बुदनी के प्राकृतिक परिवेश और आधुनिक होटल सुविधाओं के संयोजन से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Facebook Page





enarmadapath.com All rights reserved @ 2024 to