Monday 07-09-2026

सीसी टीवी से मजबूत हुई शहर की सुरक्षा, पुलिस के 167 कैमरों के साथ जनसहयोग से शहर में लगाए 38 कैमरे

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Monday Sep 07 2026
  • / 70 Read

सीसी टीवी से मजबूत हुई शहर की सुरक्षा, पुलिस के 167 कैमरों के साथ जनसहयोग से शहर में लगाए 38 कैमरे style="text-align: Justify; line-height: 1.5;"

नर्मदापुरम। अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नर्मदापुरम पुलिस ने जनसहयोग को सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा है। पुलिस द्वारा शहर में पहले से लगाए गए 167 सीसीटीवी कैमरों के अलावा समाजसेवियों और व्यापारियों के सहयोग से 38 नए कैमरे लगाए गए हैं। इसके बाद शहर में पुलिस की निगरानी व्यवस्था का दायरा बढ़कर 205 कैमरों तक पहुंच गया है।

इन कैमरों के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली गतिविधियों पर पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी नेटवर्क बढ़ने से अपराध होने की स्थिति में घटनास्थल की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान करने के साथ ही आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को तकनीकी सहायता मिलेगी। जनसहयोग से लगाए गए कैमरों में इंदिरा चौक, एसपीएम पुलिया, रविशंकर मार्केट, बसंत टॉकीज तिराहा, अमर चौक, लश्कर चौक, बंगाली कॉलोनी, बस स्टैंड, साईनाथ एसटीडी, आनंद नगर, सर्किट हाउस चौराहा और राम जानकी मंदिर क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर सीसीटीवी की निगरानी से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने में पुलिस को सुविधा होगी।

अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद

शहर में सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क बढ़ने से पुलिस को  सार्वजनिक स्थानों पर कैमरों की निगरानी से अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के पहचान के साथ साथ घटनाओं के खुलासे में मदद मिल रही है। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में आम नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी के तहत समाजसेवियों और व्यापारियों ने अपने स्तर पर कैमरे उपलब्ध कराकर उन्हें पुलिस की निगरानी व्यवस्था से जोड़ा है। इससे पुलिस और नागरिकों के बीच सहयोग की भावना भी मजबूत हुई है।

सहयोगकर्ताओं का सम्मान

कैमरे लगाने में सहयोग करने वाले समाजसेवियों और व्यापारियों के सम्मान में पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने सहयोगकर्ताओं के सामाजिक सरोकार और शहर की सुरक्षा के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। जिसमें नीरजा फौजदार, अशोक जमनानी, रामचंद्र मूलचंदानी, चैंपस फन स्कूल, आशुतोष शर्मा, प्रणाली इनोवेटिव, साधु वासवानी स्कूल, मनोज भदौरिया और राजू जमनानी सहित सहयोगकर्ताओं का योगदान रहा। कार्यक्रम में एसपी साई कृष्णा एस थोटा, एडिशनल एसपी अभिषेक राजन, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, पूजा लक्षकार, स्नेहा चंदेल, कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला और देहात टीआई ऊषा मरावी उपस्थित रहे।नर्मदापुरम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस का सहयोग करे और अपने प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कैमरे लगाए और संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों की तत्काल पुलिस को सूचना दे


Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Facebook Page





enarmadapath.com All rights reserved @ 2024 to