Saturday 19-09-2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षक संतोष कुमार मालवी का किया सम्मान

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Saturday Sep 19 2026
  • / 7 Read

शिक्षक दिवस पर शिक्षक संतोष कुमार मालवी का किया सम्मान style="text-align: Justify; line-height: 1.5;"

नर्मदापुरम। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को न. पा. मोहल्ला समिति वार्ड नंबर 11 मालाखेड़ी द्वारा सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के शिक्षक संतोष कुमार मालवी का सम्मान किया गया। शिक्षा और कंप्यूटर के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें साल, श्रीफल भेंट कर फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

न. पा. मोहल्ला समिति वार्ड नंबर 11 मालाखेड़ी अध्यक्ष एम.एल. बाथम और वार्ड पार्षद गणेश बाबरिया ने शिक्षक संतोष कुमार मालवी को सम्मानित करते हुए उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की। इस दौरान समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष श्री बॉथम ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बदलते दौर में शिक्षा के साथ तकनीकी और कंप्यूटर ज्ञान का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में संतोष कुमार मालवी द्वारा विद्यार्थियों को कंप्यूटर संबंधी ज्ञान प्रदान करना भी उल्लेखनीय है।

सम्मान समारोह के दौरान शिक्षक संतोष कुमार मालवी ने सम्मान के लिए मोहल्ला विकास समिति अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर वार्ड पार्षद गणेश बाबरिया, अमरसिंह, सुमित, शिवास, श्रीयांश, सुमन लता, अनुराग, पायल और सुमन देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक संतोष कुमार मालवी के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Facebook Page





enarmadapath.com All rights reserved @ 2024 to