Saturday 28-03-2026

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एमपी में अलर्ट, एडवाइजरी हुई जारी

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Friday May 09 2025
  • / 3571 Read

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एमपी में अलर्ट, एडवाइजरी हुई जारी

देश। भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। गृह विभाग ने 14 बिंदुओं की एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाई की व्यवस्था रखे। जारी निर्देश में पुल और ब्रिज की सुरक्षा बढ़ाने की बात भी कही है। वही खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए गए है। जिला प्रशासन को अति आवश्यक सेवाओं जैसे पेट्रोल डीजल की अतिरिक्त व्यवस्था करने के  निर्देश भी दिए गए है। उक्त जारी में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी पर भी पुलिस की नजर रखने के निर्देश दिए गए है


कर्मचारियों की छुट्टियो पर लगी रोक

मध्य प्रदेश में कर्मचारी की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव से आदेश लागू किया है। 13 विभागों की अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है। बीमारी दुर्घटना और अन्य विषयों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय से कर्मचारियों को अनुमति मिलेगी। परिवार में विवाह, आवश्यक बीमारी इलाज और कई अहम मुद्दों को लेकर ही कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाई लेवल कमेटी की बैठक में निर्देश दिए है।


Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Our Facebook Page