Thursday 05-03-2026

खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए नई दिल्ली और भोपाल में बनाएं गए कंट्रोल रूम

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Thursday Mar 05 2026
  • / 64 Read

खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए नई दिल्ली और भोपाल में बनाएं गए कंट्रोल रूम

भारत  म.प्र. शासन ने मध्य-पूर्व देशों की वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवननई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम की स्थापना की है। खाड़ी देशों में अध्ययननौकरीव्यवसायपर्यटनइत्यादि के लिए गये प्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिये कंट्रोल रूम में दूरभाष नम्बर - 011-26772005व्हाट्सऐप नम्बर - 9818963273ई-मेल आई.डी. - mphelpdeskgulf@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।


भोपाल वल्लभ भवन में भी स्थापित किया गया कंट्रोल रूम

म.प्र. के निवासियों की सुविधा के लिये भोपाल के वल्लभ भवन (मंत्रालय) में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रदेश के नागरिक आवश्यक सहायता के लिये नई दिल्ली के अतिरिक्त भोपाल कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0755-2708055, 0755-2708059, व्हाट्सऐप नंबर +917648862100 और sderf.vbsr@gmail.com पर संपर्क कर सकते है। सभी से अनुरोध है कि आवश्यक मदद के लिये नई दिल्ली या भोपाल कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details



POPULAR NEWS


Our Facebook Page