Saturday 28-03-2026

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का नमन नर्मदा गार्डन में हुआ आयोजन

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Wednesday Sep 03 2025
  • / 283 Read

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का नमन नर्मदा गार्डन में हुआ आयोजन

नर्मदापुरम। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार 2 सितंबर 2025 नर्मदापुरम के नमन नर्मदा गार्डन में आयोजन किया गया।

कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर राजभवन भोपाल से प्रशिक्षण में उपस्थित हुई दीपमाला रावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत व विवेक नागवंशी ने कार्यशाला में उपस्थित ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को अभियान के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला में जिले के विकासखंड केसला, सिवनी मालवा, माखननगर, सोहागपुर, पिपरिया एवं बनखेड़ी से शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, महिला एवं बाल विकास तथा जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स के रूप में शामिल हुए।

तीन दिवसीय कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा उन्मुखीकरण एवं सभी विभागों की योजनाओं का लाभ नर्मदापुरम जिले के 83 आदिवासी बाहुल्य गांव के आदिवासी समुदाय कैसे प्रदान किया जाए इस संबंध में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रदान किया जावेगा।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Our Facebook Page