Wednesday 11-02-2026

अंकिता नगर के देवी पंडाल में हुआ संगीतमय रुद्र अभिषेक, बड़ी संख्या में अभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Monday Sep 29 2025
  • / 173 Read

अंकिता नगर के देवी पंडाल में हुआ संगीतमय रुद्र अभिषेक, बड़ी संख्या में अभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु

नर्मदापुरम। शहर में शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालु की धूम मची हुई है। इस साल का उत्सव कई मायनों में खास है, क्योंकि यह पूरे दस दिनों तक मनाया जाएगा, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है, जो सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर देवी दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। कलाकारों ने दिन-रात मेहनत करके मूर्तियों को रूप दिया है। हर साल की तरह इस बार अंकिता नगर में भी बड़ी ही धूम धाम से जगत जननी माता महिषासुर मर्दिनी विराजमान हुई है। इन्हें अंकिता नगर की बड़ी महारानी भी कहा जाता है। यहा लगातार माता की भक्ति में पूरा अंकिता नगर डूबा हुआ है। यहा रोज हजारो की संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल होते हैं। इसके साथ ही बड़े ही धूमधाम से रोजाना आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है। देवी पंडाल में रोजाना नए-नए आयोजन भी किए जाते हैं। यहां पर कन्या पूजन के साथ ही छोटी कन्याओं द्वारा गरबा एवं भजन प्रतियोगिता कराई जाती है। इसके अलावा आज मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति के आचार्य पंडित घनश्याम शर्मा जी द्वारा भव्य रूप में भगवान शिव का संगीतमय रुद्र अभिषेक कराया गया। जहां अभिषेक में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और भगवान का रुद्र अभिषेक किया। इसके इसके बाद भगवान शिव की भस्म आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रोजाना विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरण पंडाल में किया जाता है।

नवरात्रि के दौरान शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के सभी प्रमुख चौराहों और पंडालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने साफ कर दिया है कि उपद्रवियों पर विशेष नजर रहेगी और किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details

Our Facebook Page


POPULAR NEWS