Wednesday 11-02-2026

बच्चों को संत नामदेव के जीवन चरित्र के बारे में बताना अभिभावकों का दायित्व: सीताराम नामदेव

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Sunday Nov 02 2025
  • / 491 Read

बच्चों को संत नामदेव के जीवन चरित्र के बारे में बताना अभिभावकों का दायित्व: सीताराम नामदेव

इटारसी। संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 755वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन नामदेव विकास परिषद, नामदेव विकास युवा परिषद, नामदेव महिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 2 नंबवर को सरला मंगल भवन सूरजगंज में किया गया। जयंती कार्यक्रम की शुरूआत संत श्री नामदेवजी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों द्वारा की गई। सर्वप्रथम संत श्री नामदेवजी की पूजन अर्चन व चालीसा का पाठ व आरती की गई। इसके पश्चात् कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सरवरिया ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में नरसिंहपुर जिला पंचायत सदस्य व कृषि समिति अध्यक्ष सीताराम नामदेव, विशिष्ठ अतिथि राजेन्द्र नामदेव गाडरवारा उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासभा नई दिल्ली, समाज के वरिष्ठ सदस्य व संरक्षकद्वय डॉ. रमेश नामदेव जी, लीलाधर नामदेव जी, देवी लाल व श्रीमती स्वर्णलता छेनिया जी कार्यकारी महिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासभा, नई दिल्ली उपस्थित थीं। स्वागत उद्बोधन डॉ. रमेश नामदेव द्वारा किया गया। मंच संचालन रामचरण नामदेव ने किया।  अतिथियों के स्वागत के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य अतिथि सीताराम नामदेव ने कहा कि समाज के इच्छुक परिवार अपने बच्चों का श्रम विभाग में पंजीयन कराएं जिससे श्रम विभाग द्वारा बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई व आईटीआई सहित रहने की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके लिए जो भी सहायता की आवश्यकता होगी उसके लिए मैं सहर्ष तैयार हूं। उन्होंने बच्चों को संत नामदेवजी के जीवन के बारे में जानने व उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इसकी जबावदेही बच्चों के अभिभावकों की है।  वहीं आगमी वर्ष में संत नामदेव जी मूर्ति समाज को उनके द्वारा भेंट करने की बात भी उन्होंने कही। विशिष्ठ अतिथि राजेन्द्र नामदेव ने कहा कि मुझे समाजजनों ने इस आयोजन में आमंत्रित किया उसका मैं आभारी हूं। मेरा इटारसी शहर से पारिवारिक रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी बढऩा चाहिए इसके लिए हमें प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि यह वही स्थान है जहां से मध्यप्रदेश स्तर का नामदेव समाज सम्मेलन हुआ था। आने वाले समय में एक बड़ा कार्यक्रम यहां संपन्न होगा ऐसी मुझे विश्वास है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष सरवरिया ने कहा कि समाज के युवा सदस्यों की अथक मेहनत व परिश्रम का ही परिणाम है कि यह कार्यक्रम आज इतना गरिमामय रूप से आगे बढ़ रहा है। अतिथियों के उद्बोधन के बाद समाज के प्रतिभाशाली बच्चों ने नृत्य, चित्रकला के माध्यम से अतिथियों का मनमोह लिया। इसके बाद युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों अरविंद नामदेव बकतरा, शुभम नामदेव इंदौर व नर्मदापुरम् से आई शिवा नामदेव ने अपना परिचय दिया। वहीं भोजनावकाश के बाद पारितोषिक वितरण किया गया। जिसमें समाज के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं संत नामदेव जी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित नामदेव अंकित रेस्टोरेंट की ओर चढ़ाया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज पदाधिकारी पूनमचंद नामदेव, कैलाश नामदेव, अतुल नामदेव, राहुल शरण, सुशील नामदेव, एड. राजेश नामदेव, वैभव शरण, डॉ. अविनाश नामदेव, अभिषेक नामदेव सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता अमित नामदेव ने दी। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता रही। 

इन्हें मिला सम्मान: होनहार छात्रा आस्था सिंगारे को कक्षा 12 वीं में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर रामचरण नामदेव परिवार के द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं कक्षा दसवीं में 95 प्रतिशत लाने वाली छात्रा दीक्षा पिता ब्रजेश नामदेव को भी सम्मानित किया गया। 

उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए ये हुए सम्मानित: कु. नंदिनी नामदेव , राघव नामदेव , ऋषिका नामदेव , ऐश्वर्य नामदेव,  विनायक नामदेव, शुमि सिंगारे, आध्या शरण, आराध्य शरण, आरोही शरण, प्रतिष्ठा नामदेव, पीयूष नामदेव, तनुश्री, तनिष्का नामदेव, सोनम नामदेव, नामामि नामदेव, कनन, रीतिका जनौरिया, समृद्धि नामदेव, तेजस जनौरिया, दिशा जनौरिया, भव्य नामदेव, देवांश नामदेव, वेद नामदेव, नित्या नामदेव को पुरस्कृत किया गया।


Tags :

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details

Our Facebook Page


POPULAR NEWS