Tuesday 10-02-2026

नर्मदापुरम में लोकायुक्त की कार्रवाई, 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया बाबू

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Tuesday Dec 16 2025
  • / 350 Read

नर्मदापुरम में लोकायुक्त की कार्रवाई, 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया बाबू

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम भ्रष्टाचार का हब बनता  जा रहा है। नर्मदापुरम में बीते 15 दिनों के अंदर लोकायुक्त की टीम ने 2 कार्यवाही की है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में किस प्रकार आम जन को अपने हक के लिए अधिकारी कर्मचारियों को रिश्वत देना पड़ रही है। कुछ दिन पहले कृषि विभाग के उपसंचालक को लोकायुक्त टीम में ट्रैप किया था और आज जनजाति कार्य विभाग के बाबू मनोज सोनी को दस हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। लगातार जिले के रिश्वतखोरी के मामले बढ़ते जा रहे है। 

फरियादी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि उसने अंतर्जातीय विवाह किया था। अंतर्जातीय विवाह करने पर शासन की योजना के अंतर्गत दो लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उक्त प्रोत्साहन राशि को जनजातीय विभाग के द्वारा दिया जाता है। मनोज सोनी उसी शाखा के बाबू है। जिन्होंने रिश्वत की मांग की थी।  फरियादी ने बताया कि उसने लोकायुक्त में शिकायत की और पूरी टीम के साथ आया। आज मैने 10 हजार रूपये फाइल में रख कर दिए। मेरे पास इनका रिश्वत मांगने का वीडियो भी है। जिसमें इनका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।  इन्होंने दो किस्तों में पैसे की मांग की थी।

आज की कार्यवाही में लोकायुक्त डीएसपी अजय मिश्रा ने बताया कि फरियादी प्रवीण कुमार है। 1 मई 2024 को इनका अंतरजातीय विवाह हुआ था। शासकीय योजना के तहत इन्हें ₹2,00,000 की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान था। यहां के जो शाखा प्रभारी है मनोज कुमार सोनी होशंगाबाद कार्यालय में इनके द्वारा ₹1,00,000 की मांग की गई थी। संबंधित आवेदक के द्वारा शिकायत की गई थी कि मैं सक्षम नहीं हूं नहीं दे सकता इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। इस संबंध में आज इन्हें ₹10,000 दिए गए थे। इसके बाद इन्हें अभिरक्षा में लिया गया है और प्रकरण दर्ज किया है।



Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details

Our Facebook Page


POPULAR NEWS