Saturday 28-03-2026

नर्मदापुरम में रेत खनन कंपनी सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने उठाया सामाजिक दायित्व का जिम्मा, शासकीय विद्यालयों में बाटे बच्चों को स्कूल बैग

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Saturday Feb 14 2026
  • / 221 Read

नर्मदापुरम में रेत खनन कंपनी सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने उठाया सामाजिक दायित्व का जिम्मा, शासकीय विद्यालयों में बाटे बच्चों को स्कूल बैग

नर्मदापुरम I जिले में रेत खनन कंपनी सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने एक अनूठी पहल की है शासकीय विद्यालयों में छात्रों के बीच बाटे बच्चों को  1100  स्कूल बैग , दरअसल सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी सीएसआर फंड के तहत सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी ने इटारसी तहसील स्थित मरोड़ा ग्राम में शासकीय हाई स्कूल, शासकीय प्राथमिक शाला में 245 स्कूल बैग वितरित किए जिसमें स्कूल के प्रधान प्राध्यापक एवं स्थानीय सरपंच कलाँ बाई मर्सकोले भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार बड़ी बालाभेट शासकीय प्राथमिक शाला में  187 बैग वितरित किए प्रधान पाठक शालक राम कीर, सरपंच ममता बाई मौजूद रही। ग्राम पाहनबर्री के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला, शासकीय माध्यमिक शाला बिलखेड़ी में कुल 278 बैग प्रधान पाठिका बर्नादेन इंगिल, मिथिलेश तुमराम सरपंच पाहनबर्री अनीता ब्रजमोहन यादव और कंपनी के प्रतिनिधि, एवं माइनिंग कॉरपोरेशन से गोपाल सिंह जी उपस्थित रहे। 

शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पवारखेड़ा खुर्द  प्रधान धीरज उइके एवं सरपंच प्रतिनिधि अशोक कीर की उपस्थिति में 290 बैग बच्चों बच्चियों को दिये गए। इसके साथ ही कंपनी ने स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए बेंच और स्कूल बैग की व्यवस्था का भरोसा दिलाया है। कंपनी की इस पहल पर बच्चे खुशी से झूम उठे। बच्चों ने भी कंपनी का आभार व्यक्त किया है। जिले में रेत खनन कर रही कंपनी ने जन हितैषी कार्य जारी रखने का वादा किया है। सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जिले की सभी वैध खदान का संचालन कर रही है। कंपनी ने सरकार को रिकॉर्ड राजस्व दिया है। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी संख्या में रोजगार भी दिया है।

कंपनी का सामाजिक कार्यों से जुड़ा अभियान लंबे समय से चल रहा है। कंपनी पौधारोपण, बाउंड्री वॉल का निर्माण, ब्लड डोनेशन कैंप, स्कूल में बेंच टेबल, कंप्यूटर वितरण, सरकारी अस्पताल इटारसी में सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन, स्कूलों में गर्म कपड़े, बर्तन, शूज स्कूल ड्रेस, मंदिर निर्माण में सहयोग ओर भी कई जन हितैषी कार्य कर रही है। सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर रूपेश पेठे ने कहा कि आगे भी सामाजिक सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। कंपनी का उद्देश्य रोजागर सृजन के साथ ही जन सेवा है।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Our Facebook Page