Saturday 28-03-2026

नर्मदा प्रकटोत्सव दिवस पर यह होगी शहर की यातायात व्यवस्था

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Saturday Feb 14 2026
  • / 153 Read

नर्मदा प्रकटोत्सव दिवस पर यह होगी शहर की यातायात व्यवस्था

नर्मदापुरम। नर्मदा प्रकटोत्सव दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्हीआइपी भ्रमण की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है जो निम्नानुसार है - 1 एकता चौक ,इंद्रा चौक ,हलवाई चौक ,सेंट्रल बैंक तिराहा ,से नर्मदा घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा 2.सेठानी घाट की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहनो की पार्किंग सेठ गुरु प्रसाद स्कूल मैदान में निर्धारित की गयी है अतः अस्पताल तिराहा से केवल दो पहिया वाहन , विशिष्ट व्यक्तियों के वाहन एवं शासकीय कार्य में लगे अधिकारियों के वाहन जा सकेंगे 3-शहर के अंदरूनी मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से एवं VIP आवागमन के मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के किनारे किसी भी प्रकार के वाहन का खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा , VIP मार्ग हेलीपेड से केन्द्रीय विद्यालय ,एसपीएम के अंदर से सर्किट हाउस, कोठी बाज़ार और कलेक्ट्रेट तक रहेगा एवं वापसी हेतु मालाखेड़ी बड़ तिराहा होते भोपाल मार्ग रहेगा 4-एकता चौक से पर्यटन घाट होकर झंडा चौक तक जाने वाले मार्ग में विशिष्ट अतिथिगण के वाहनो हेतु शनि मंदिर गली तक पिक एंड ड्रॉप की सुविधा कार्यक्रम प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व तक उपलब्ध रहेगी अतिथियों को ड्रॉप करने के पश्चात् वाहन सेठ गुरु प्रसाद स्कूल मैदान या गुप्ता मैदान पर वाहन पार्क कर सकेंगे उक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी l। 5.व्यवस्था में लगे समस्त शासकीय वाहन सम्बंधित अधिकारी को कर्तव्य स्थल पर छोड़कर सेठ गुरु प्रसाद स्कूल मैदान या गुप्ता मैदान पर पार्क करेंगे पार्किंग व्यवस्था निम्न रहेगी A.सेठ गुरु प्रसाद स्कूल मैदान - केवल दो पहिया वाहन ,विशिष्ट अतिथि ,व शासकीय वाहन, मीडिया वाहन। B. गुप्ता मैदान - समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहन C. दशहरा मैदान -समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहन D. इंदिरा चौक - दोपहिया एवं चारपहिया वाहन VIP आगमन और प्रस्थान के दौरान थोड़ी देर के लिए व्हीआईपी मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया जाएगा अतः असुविधा से बचने के लिए परिवर्तित मार्ग के उपयोग की सलाह दी जाती है व्यवस्था के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नो व्हीकल जोन में सिर्फ आपातकालीन वाहनों को आवागमन की सुविधा रहेगी पुलिस प्रशासन ने निर्धारित व्यवस्था का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है

Tags :

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Our Facebook Page