Saturday 28-03-2026

गांधी जी प्रतिमा स्थल की सफाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता हुए नाराज, सीएमओ मुर्दाबाद के लगाए नारे

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Saturday Feb 14 2026
  • / 101 Read

गांधी जी प्रतिमा स्थल की सफाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता हुए नाराज, सीएमओ मुर्दाबाद के लगाए नारे

नर्मदापुरम। जिला अस्पताल के सामने स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल की सफाई न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज दिखाई दिए। महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि के मौके पर गांधी प्रतिमा स्थल की सफाई ना होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले से मिलने गुप्ता ग्राउंड पहुंचे। कांग्रेस नेता महेश पांडे द्वारा सीएमओ से कहा गया कि आज गांधी जी की प्रतिमा स्थल के पास झाड़ू तक नहीं लगी है, किसकी ड्यूटी है? कुछ देर तो सीएमओ कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बात सुनती रही फिर अचानक सीएमओ का पारा चढ़ गया और नाराज होकर पूछने लगी कि गांधी जी के विचार क्या है? जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए और सीएमओ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। नारे लगता देख सीएमओ हेमेश्वरी पटले मौकेस्थल छोड़कर दूर चली गईं। वही कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर झाड़ू तक नहीं लगा पा रही है लेकिन सीएमओ विवाद को भड़काने के लिए गांधी जी के विचार पूछ रही है।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
सीएमओ और कांग्रेसियों के बीच हुई गहमा-गहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिमा स्थल की गंदगी और अव्यवस्था की शिकायत नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले से करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यकर्ताओं ने सीएमओ से गांधी जी प्रतिमा स्थल की सफाई नहीं होने का कारण पूछा तो सीएमओ ने उल्टा गांधी जी विचार पूछ लिए जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सीएमओ के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। वही वीडियो में कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता महेश पांडे सीएमओ से कहते नजर आ रहे हैं कि आप हमसे गांधीजी के विचार पूछ रही हैं जबकि प्रतिमा स्थल पर झाडू तक नहीं लगी। हम एक घंटे तक गांधीजी पर भाषण देंगे। नगर पालिका राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर यह जिम्मेदारी क्यों नहीं निभा पा रही?


कांग्रेसियों ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, पूर्व प्रवक्ता महेश पांडे, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, अरुण दीक्षित, कुलदीप राठौर और धर्मेंद्र तिवारी, कपिल यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Our Facebook Page