Tuesday 10-02-2026

अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध प्रशासन की कार्यवाही, 03 ट्रेक्‍टर ट्राली सहित 06 डम्‍पर जप्‍त

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Thursday Jan 22 2026
  • / 249 Read

अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध प्रशासन की कार्यवाही, 03 ट्रेक्‍टर ट्राली सहित 06 डम्‍पर जप्‍त

नर्मदापुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन /भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है।

जिला खनिज अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया कि राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा 21 जनवरी 2026 को तहसील सिवनीमालवा के ग्राम ग्वाड़ी से 01 ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक  MP 05 ZJ 4464 को रेत खनिज के अवैध परिवहन में जप्त कर पुलिस थाना सिवनीमालवा की अभिरक्षा में रखा गया है।  तहसील सोहागपुर से 01 ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक MP 05 ZJ 5396 रेत खनिज के अवैध परिवहन में जप्त कर पुलिस थाना सोहागपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। 20 जनवरी 2026 को नर्मदा ब्रिज के पास डोंगरवाडा जिला-नर्मदापुरम से 01 डम्पर क्रमांक RJ 09 GD 4334 को रेत खनिज के ओवरलोड परिवहन करते पाएं जाने पर जप्त कर आर टी ओ कार्यालय प्रांगण नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। 22 जनवरी 2026 को मालाखेडी से 01 ट्रेक्टर ट्राली को बजरी खनिज का अवैध परिवहन में जप्त कर पुलिस थाना देहात में रखा गया है तथा रेत के वाहनों की जांच के दौरान 05 डम्पर कमांक RJ 17 GB 1298, RJ 17 GB 3573, RJ 19 GJ 0633, MP 04 YY 5838, RJ 19 GJ 6632 को रेत खनिज के आवेरलोड परिवहन करते पाएं जाने पर जप्त कर आर टी ओ कार्यालय प्रांगण नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।

उक्त कार्यवाहियों में एस.डी.एम. नर्मदापुरम जय सोलंकी  नर्मदापुरम, जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, तहसीलदार नर्मदापुरम दिव्यांशु नामदेव, खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान, नायब तहसीलदार सोहागपुर रंजीत चौहान सहित होमगार्ड बल उपस्थित रहा। जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खननपरिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details

Our Facebook Page


POPULAR NEWS