Tuesday 10-02-2026

सभी बीएलओ ने एसडीएम सहित वरिष्‍ठ अधिकारियों का किया सम्‍मान

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Monday Dec 22 2025
  • / 208 Read

सभी बीएलओ ने एसडीएम सहित वरिष्‍ठ अधिकारियों का किया सम्‍मान

नर्मदापुरम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के कार्य के तहत गृह विज्ञान महाविद्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़नेहटाने और सुधार करने संबंधी आपत्तियों के निराकरण के लिए बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में बीएलओ और सुपरवाइजर्स ने उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीएम जय सोलंकीअपर तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर और नायब तहसीलदार रूचि गोयल का सम्मान किया। सम्मान समारोह में बीएलओ सुपरवाइजर आलेक कुमार चौबेबीएलओ कुअर सिंह वाडिवा और माया मालवीय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अधिकारियों को सम्मानित किया।

बीएलओ सुपरवाइजर रामकुमार गौर ने बताया कि विधानसभा होशंगाबाद के मतदान केंद्र क्रमांक 1 से 140 तक कार्यरत समस्त अमले को निर्वाचन कार्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने कहा, "निर्वाचन कार्य में सहयोग देने वाले सभी बीएलओ और सुपरवाइजर्स ने बेहतर ढंग से कार्य कियाजिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सरल हुआ। हम आगे भी अधिकारियों के सहयोग की अपेक्षा करते हैं ताकि दिये गए दायित्वों का निर्वहन और भी बेहतर तरीके से किया जा सके।"

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details

Our Facebook Page


POPULAR NEWS