Thursday 02-04-2026

रेत का उत्खनन करते 02 पनडुब्बी और रेत, मुरूम का अवैध परिवहन करते 6 वाहन जप्त

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Sunday Feb 15 2026
  • / 429 Read

रेत का उत्खनन करते 02 पनडुब्बी और रेत, मुरूम का अवैध परिवहन करते 6 वाहन जप्त

नर्मदापुरम।  जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा  सिवनीमालवा तहसील के ग्राम-डिमावर/बाबरी में सीहोर जिले की ओर से लगाये गये दो पनडुब्बी मशीन को जप्त कर पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही सोहागपुर तहसील में रेत का अवैध परिवहन करते 04 ट्रेक्टर ट्राली, बनखेड़ी तहसील में 01 ट्रेक्टर ट्राली एवं डोलरिया तहसील में मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए 01 डम्पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त कार्यवाही में सिवनी मालवा एस डी एम विजय राय, एस डी एम नर्मदापुरम जय सोलंकी, जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम,  खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान, प्रभारी खनिज निरीक्षक कृष्णकांत सिंह परस्ते, सहित होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Facebook Page





All rights reserved @ 2024 to enarmadatah.com Editor