Saturday 28-03-2026

नर्मदापुरम में फिर शुरू हुआ अवैध मिट्टी का उत्खनन, बिना नंबर के डंपरों से हो रहा परिवहन

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Tuesday Mar 10 2026
  • / 143 Read

नर्मदापुरम में फिर शुरू हुआ अवैध मिट्टी का उत्खनन, बिना नंबर के डंपरों से हो रहा परिवहन

नर्मदापुरम। जिले में अवैध मिट्टी उत्खनन और परिवहन फिर शुरू हो गया है। विगत दिनों माखननगर के औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी के उत्खनन की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की थी, जिसके बाद कुछ समय के लिए अवैध मिट्टी के उत्खनन पर लगाम लग गई थी। लेकिन अब क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों में फिर से अवैध मिट्टी का उत्खनन शुरू हो गया है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में जेसीबी से हो रहा मिट्टी का उत्खनन

शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और खाली जमीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही है। अधिकतर रात के समय जेसीबी से मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की निगरानी से बचा जा सके। वही दिन में भी कुछ जगह मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है और डंपरों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मिट्टी पहुंचाई जा रही है।

शहर की कॉलोनियों में हो रहा उपयोग

अवैध रूप से निकाली जा रही मिट्टी का उपयोग नर्मदापुरम शहर में बन रही नई कॉलोनियों और प्लॉटिंग साइटों पर किया जा रहा है। कॉलोनी निर्माण में भराव के लिए मिट्टी की भारी मांग के कारण यह अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। 

बिना नंबर के डंपरों से हो रहा परिवहन

अवैध मिट्टी का परिवहन बिना नंबर प्लेट वाले डंपरों से किया जा रहा है, जिससे वाहनों की पहचान ना हो सके। यह डंपर ग्रामीण क्षेत्रों से मिट्टी भरकर सीधे शहर की कॉलोनियों तक पहुंच रहे हैं। कुलामडी रोड, रसूलिया और चक्कर रोड के पास कॉलोनी में भारी मात्रा में अवैध मिट्टी डाली जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कुलामड़ी रोड और माखननगर रोड स्थित कॉलोनियों में मिट्टी से भरे डंपरों के परिवहन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मिट्टी से भरा डंपर कॉलोनी क्षेत्र में प्रवेश करते दिख रहा है।




Tags :

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Our Facebook Page