Saturday 28-03-2026

News 24 और लल्लूराम डॉट कॉम के मंच से गूँजी विकास की गूँज, कलेक्टर-एसपी और विधायक ने बताए भविष्य के रोडमैप

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Saturday Mar 28 2026
  • / 8 Read

News 24 और लल्लूराम डॉट कॉम के मंच से गूँजी विकास की गूँज, कलेक्टर-एसपी और विधायक ने बताए भविष्य के रोडमैप

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम शहर के आई टी आई रोड स्थित साईं कृष्णा रिसॉर्ट में 'न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़' और 'लल्लूराम डॉट कॉम' के विशेष कार्यक्रम 'मध्य प्रदेश का भविष्य: नर्मदापुरम' का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर सोनिया मीना और पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिले की विकास संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ शर्मा ने नर्मदा नदी पर की चर्चा

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने नर्मदा नदी की स्वच्छता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्वीकार किया कि नर्मदा को स्वच्छ बनाने का काम जारी है, लेकिन इसमें और गति लाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय को मंच देने के लिए न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम का आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर सोनिया ने जिले की उपलब्धियों को किया साझा

कलेक्टर सोनिया मीणा ने जिले की प्रगति के लिए बताया कि किसान कल्याण, उद्योग और कौशल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। उन्होंने 'नर्मदा लोक' के चरणबद्ध विकास और पर्यटन में हो रहे नए नवाचारों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने अपनी व्यक्तिगत यात्रा साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने आईपीएस से आईएएस बनने तक का सफर तय किया।

एस पी श्री थोटा ने साइबर फ्रॉड के बारे दी जानकारी


पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ने न्यूज 24 और लल्लूराम डॉट कॉम के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंच से साइबर फ्रॉड से बचने के लिए तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। आईआईटी पृष्ठभूमि से आने वाले एसपी ने आमजन को साइबर फ्रॉड से बचने की बारीकियां सिखाईं और सिविल ड्रेस में अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई के अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में नर्मदापुरम के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। डॉ सीतासरण शर्मा विधायक नर्मदापुरम, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा, नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, संतोष मिश्रा डीएसपी यातायात नर्मदापुरम, जितेंद्र पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम, बॉलीवुड अभिनेता शरद सिंह, आशीष चटर्जी डायरेक्टर स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम, कंचन पिरथानी पटवारी, होमगार्ड सैनिक श्याम सिंह राजपूत, मनजीत सिंह कुशवाहा मैनेजर विनोसिटी माइनिंग, मुदस्सर अलीम मैनेजर विनोसिटी माइनिंग और अनुराग अग्रवाल डायरेक्टर अग्रवाल ग्रुप नर्मदापुरम को न्यूज 24 और लल्लूराम डॉट कॉम के द्वारा कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Our Facebook Page