Monday 06-04-2026

नर्मदापुरम। बसंत मांझी की सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए कहार महासंघ ने संभागीय मीडिया प्रभारी बनाया है। कहार महासंघ ने संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बसंत मांझी को संभागीय मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बसंत मांझी की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वे अब संभाग स्तर पर महासंघ की गतिविधियों, योजनाओं और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी ढंग से करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनकी भूमिका से समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा।
इस नियुक्ति के बाद समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं के लिए भी यह एक प्रेरणादायक अवसर माना जा रहा है, जिससे वे समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में आगे आने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
कहार महासंघ के सदस्यों ने विश्वास जताया है कि बसंत मांझी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई दिशा और पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page
नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details

