Saturday 18-04-2026

नर्मदापुरम/भोपाल। मध्य प्रदेश प्रांतीय प्राध्यापक संघ, भोपाल द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। संघ के संरक्षक डॉ कैलाश त्यागी एवं अध्यक्ष डॉ आनंद शर्मा ने पूर्व संभागीय अध्यक्ष डॉ ओ एन चौबे की अनुशंसा पर डॉ संजय चौधरी को नर्मदापुरम संभाग का संभागीय अध्यक्ष तथा डॉ राजीव महेश्वरी को नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इसके साथ ही वी के बिछौतिया को हरदा एवं अनिता सोनी को बैतूल जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नर्मदापुरम संभाग के सभी सदस्यों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संघ के द्वारा प्राध्यापक की विभिन्न समस्याओं जैसे वर्ष 2006 के भर्ती प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति, समयमान वेतनमान का निर्धारण, त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची के प्रकाशन को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री एवं आयुक्त उच्च शिक्षा को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है, शीघ्र निराकरण नहीं होने पर तो संघ अग्रिम कार्यवाही के लिए विचार करेगा। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए 20 तारीख से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page
नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details

