Monday 20-04-2026

पिपरिया / नर्मदापुरम। पाण्डेय कोचिंग क्लासेस, हथवांस पिपरिया द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का घर पहुँचकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के माता-पिता को भी सम्मानित कर उनकी मेहनत और सहयोग की सराहना की गई।
उल्लेखनीय है कि मुस्कान विश्वकर्मा पुत्री बाबूलाल विश्वकर्मा ने 95.4% अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। उन्होंने गणित विषय में 98 अंक हासिल किए हैं। मुस्कान नवचेतना स्कूल, पिपरिया (English Medium) में प्रथम स्थान प्राप्त किया|
इसी प्रकार छात्रा साधना रघुवंशी पिता सुरेश रघुवंशी निवासी रामपुर ने 94.8% अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पिपरिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने गणित विषय में 99 अंक अर्जित किए हैं।
कार्यक्रम में पुर्विया कोचिंग क्लासेज के संचालक राजीव कुमार, परफेक्ट कोचिंग क्लासेज के संचालक भाईसाहब पुर्विया, अनिल भार्गव, चैनसिंह पटेल, निरंजन ठाकुर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
पाण्डेय कोचिंग क्लासेस के संचालक आशीष पाण्डेय ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया। छात्राओं से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह अपनी इस सफलता का श्रेय सर्वप्रथम अपने माता-पिता व स्कूल व पांडेय कोचिंग क्लासेस को देना चाहेंगे, आशीष पांडेय सर द्वारा हमें दसवीं कक्षा की अच्छी तैयारी कराई गई व समय समय पर टेस्ट लेकर जहां पर हम कमजोर रहे वह गलती मे सुधार कराया जिससे हम इस सफलता को प्राप्त कर सके। इस सफलता मे हमारे माता पिता व स्कूल के शिक्षकों व पांडेय कोचिंग संचालक आशीष पांडेय की अहम भूमिका रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page
नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details

