Saturday 28-02-2026

सर्वाइकल कैंसर को रोकने आज से होगा वैक्सीनेशन, 14 साल की लड़कियों को लगेगा मुफ्त HPV टीका

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Saturday Feb 28 2026
  • / 24 Read

सर्वाइकल कैंसर को रोकने आज से होगा वैक्सीनेशन, 14 साल की लड़कियों को लगेगा मुफ्त HPV टीका

नर्मदापुरम। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार 28 फ़रवरी से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है, जिसका उद्घाटन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर राजस्थान से किया जाएगा। नर्मदापुरम सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के खिलाफ टीकाकरण जिले में 28 फ़रवरी को जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल इटारसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, माखननगर, सुखतवा, सिवनीमांलवा डोलरिया में एचपीव्ही टीकाकरण कार्य किया जाएगा 14 वर्ष की आयु की लड़कियां शामिल होंगी। अधिक जानकारी के लिए निकट के स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है ।14 वर्ष की आयु की लड़कियां यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर टीके के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगी। टीकाकरण प्रक्रिया उसी तरह होगी, जैसी कोरोना महामारी के दौरान को-विन का उपयोग करके टीकाकरण के लिए अपनाई गई थी।


Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


POPULAR NEWS


Our Facebook Page