
नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त जांच दल, जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के साथ जिले के विभिन्न मिठाई, नमकीन एवं नाश्ता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा 30 नमूनों की मौके पर जांच की गई।
नगर तहसीलदार सरिता मालवीय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश के संयुक्त दल ने राजस्थान मिष्ठान भंडार से केसर पेड़ा कुंदा एवं मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त जय स्तंभ स्थित भागचंद कहार से बर्फी, लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से बेसन लड्डू एवं पेड़ा, महेश मिष्ठान भंडार से मगज लड्डू एवं पेड़ा, डमरू वाला स्वीट्स से खोवा, महेश स्वीट्स से मावा पेड़ा, केला देवी नाश्ता सेंटर से समोसा एवं बेसन लड्डू तथा अग्रवाल होटल से बेसन के नमूने संग्रहित लिए गए। जांच के दौरान लिए गए कुल 13 नमूने विधिवत संग्रहित किए गए, जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान भागचंद कहार, पटवा लाइन स्थित महेश मिष्ठान एवं केला देवी नाश्ता सेंटर पर गंदगी पाए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए।
श्री कैला देवी चाट भंडार को दिया नोटिस
श्री कैला देवी चाट भंडार पर जांच दल को गंदगी का अंबार मिला। जहां गंदगी के समीप ही खराब तेल में समोसे तले जा रहे थे। वही मिठाई और नमकीन भी ढांक कर नहीं रखे गए थे। जिसको देखकर जांच दल काफी नाराजगी व्यक्त की और दुकान संचालक को चेतावनी दी गई कि दुकान पर साफ सफाई रखे नहीं तो दुकान को सील करने की कार्यवाही की जाएगी।

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page
नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details

