Tuesday 14-04-2026

CSR पहल के तहत वर्धमान फैब्रिक्स ने जिला अस्पताल को 600 बेडशीट व पिलो कवर दिए

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Tuesday Apr 14 2026
  • / 65 Read

CSR पहल के तहत वर्धमान फैब्रिक्स ने जिला अस्पताल को 600 बेडशीट व पिलो कवर दिए style="text-align: Justify; line-height: 1.5;"

नर्मदापुरम। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए वर्धमान फैब्रिक्स, बुधनी द्वारा जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम को 600 बेडशीट एवं पिलो कवर प्रदान किए गए। इस सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पियूष शर्मा, महेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वर्धमान फैब्रिक्स की ओर से दीपक राणा, शोएब मिर्जा और दीपक सोनी सहित प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और समाजसेवा के इस प्रयास को आगे भी जारी रखने की बात कही।

जिला चिकित्सालय की ओर से सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कमले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) डॉ. सृजन सिंह सेंगर, आरएमओ डॉ. गजेन्द्र यादव एवं डॉ. अखिलेश सिंघल सहित चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने वर्धमान फैब्रिक्स, बुधनी द्वारा किए गए इस सराहनीय सहयोग की प्रशंसा करते हुए इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Facebook Page





enarmadapath.com All rights reserved @ 2024 to