Saturday 28-03-2026

अवैध उत्खनन करने पर खनिज विभाग ने 18 मोटर बोट एवं एक ट्रैक्टर ट्राली की जब्त

Posted By Vinod Kewat
  • Updated Saturday May 18 2024
  • / 738 Read

अवैध उत्खनन करने पर खनिज विभाग ने 18 मोटर बोट एवं एक ट्रैक्टर ट्राली की जब्त

कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार शनिवार 18 मई को सिवनीमालवा के ग्राम डिमावर एवं बाबरी में खनिज विभाग ने पुलिस बल के सहयोग से बड़ी कार्यवाही करते हुए मोटर वोट से रेत का अवैध उत्खनन पाए जाने पर 18 मोटर बोट जप्त किया एवं उन्हें पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त मोटर बोट के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 17 मई को खनिज विभाग द्वारा सोहागपुर में एक ट्रैक्टर ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करता पाए जाने पर जब्त किया गया।  उक्त कार्यवाही में जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकामखनिज निरीक्षक कृष्ण कांत परस्तेसिपाही हेमंत राज एवं पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

Share News

NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash NewsFlash

खबर पर प्रतिक्रिया /कमेन्ट करने के लिए लॉगइन करे Login Page

नए यूजर जुडने के लिए डिटेल्स सबमिट करे New User's Submit Details


More Video

POPULAR NEWS


Our Facebook Page